Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ में होगा नदियों का संगम, केवई से जुड़ेगी हसदेव नदी, हासिया को मिलेगा जल जीवन
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ में होगा नदियों का संगम, केवई से जुड़ेगी हसदेव नदी, हासिया को मिलेगा जल जीवन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द ही एक खुशखबरी मिलने वाली है. राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की दो नदियों को जोडऩे की योजना पर काम किया जा रहा है. बताया गया है कि संबंधित विभाग की ओर से इस योजना के लिए करीब 115 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है. अब इस योजना को सिर्फ सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है.

     

    जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में केवई और हसदेव नदी बहती हैं. एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि केवई नदी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ विकासखंड के गांव बैरागी के पहाड़ी इलाकों से निकलती है और मध्य प्रदेश की ओर बहती है. छत्तीसगढ़ में इसका प्रवाह करीब 39 किमी का है. इस नदी में पानी बारह महीने एक जैसा रहता है. अभी तक छत्तीसगढ़ इस पानी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था.

     

    इस क्षेत्र को होगा फायदा

    सरकार की योजना है कि केवई नदी को हसदेव नदी से जोड़ा जाएगा. इसके बाद मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के अलावा तीन अन्य नगर पंचायतों को अगले 40 साल तक निर्वाध रूप से पानी मिलेगा. इतना ही नहीं क्षेत्र की 500 हेक्टेयर खेती जमीन को भी भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केवई नदी को गांव ताराबहरा के पास हसिया नदी के कैचमेंट एरिया के गांव रतौरा में जोड़ा जाना है. इसके बाद हासिया नदी को भी भरपूर पानी मिलेगा.

     

    काफी पहले बना नदियों को जोडऩे का प्रोजेक्ट

    जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ए टोप्पो ने बताया पूर्व में नदियों को जोडऩे के लिए तत्कालीन कलेक्टर ने एक प्रोजेक्ट तैयार किया था. इसके बाद एक टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था. प्रोजेक्ट की लागत ज्यादा होने और वन्य क्षेत्र के कारण प्रोजेक्ट अटक गया. बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट के बाद हसिया नदी भी गर्मी में कलकल बहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालासोर रेल एक्सीडेंट के 17 लाख का मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी, पति ने दर्ज कराया केस
    Next Article रेलवे ने इन यात्रियों के लिए लोअर बर्थ को आरक्षित किया, गरीब रथ ट्रेन में यह है व्यवस्था

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.