Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराएगी सरकार
    Headlines राजनीति

    छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराएगी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराएगी सरकार
    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट की बैठक आज शाम मंत्रालय में आयोजित हुई. बैठक में राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो  को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया.

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी  करने का निर्णय लिया गया है.

     

     

     

    मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है. गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशन कार्डधारी परिवार लाभान्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से नि:शुल्क चावल मिलेगा.

     

     

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्ड में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 हजार राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती
    Next Article जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2024 की पहली मुठभेड़ शुरू, भारतीय सेना ने घेर लिए आतंकी

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.