Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण

    सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति ने व्रतधारियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों की गहन सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा गया है। साथ ही, मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर भी लगाए गए हैं

    जहां प्रातः अर्घ्य के दिन शुक्रवार को गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई है। चैती छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय शरबत का वितरण किया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा के लिए उमड़ेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। जिसमें स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु “पहले आओ-पहले पाओ” की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।

    इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में व्रतधारियों के लिए मेडिकल कैंप और चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से चैती छठ पूजा में सूर्य मंदिर आकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का आग्रह किया है।

     

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएचकेआरएनएल कर्मचारियों की दुर्दशा: सरकारी व्यवस्था का एक और छलावा
    Next Article नवरात्रि जवारा पूजा में राजकुमार सिंह एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी का भव्य आगमन, उपकार संघ ने किया शानदार स्वागत।

    Related Posts

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    September 19, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.