कार्यकर्ताओं को बिचौलिया की संज्ञा देने वाले चतरा में करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
चंद्रेश शर्मा
चतरा,26 मार्च: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का चतरा की पावन धरती पर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास चतरा के इंदुमती टिबड़ेवाल विद्या मंदिर में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। ताकि आसन्न लोकसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करवा सकें। आज रघुवर जी को जनता और कार्यकर्ता की औकात समझ मे आ रही है। पिछले पांच वर्षों में रघुवर जी को कार्यकर्ता *बिचौलिया* दिखे और चुनाव आते ही *भगवान*। राजनेताओं की फितरत क्या होती है ..धीरे धीरे चुनाव में दिखने लगा है। अच्छे दिनों के आस में इन्हीं *बिचौलिया* सरीखे कार्यकर्ताओं ने पूरा जी जान लगा कर राज्य में रघुवर की सरकार बनवाई और जब सम्मान लेने की बात आई तो *कार्यकर्ता* बिचौलियों में तब्दील हो गए। पांच वर्षों के रघुवर शासनकाल में जितनी जिल्लत का सामना पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को झेलना पड़ा, शायद विपक्ष में रहते हुए नहीं झेलना पड़ा होगा। कार्यकर्ताओं को कभी लगा ही नहीं कि राज्य में उनकी सरकार भी है। *सत्ता* होते हुए भी सत्ताविहीन रहे कार्यकर्ता। मुख्यमंत्री जी के लिए आज का दिन शुभ है क्यूंकि नरेंद्र मोदी को दूसरी बार इन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। *मोदी जी* के नाम पर कार्यकर्ता शायद इनकी बात सुन भी ले । लेकिन सम्भवतः विधानसभा चुनाव में इनको पता चल जाएगा कि *बिचौलिया* और *कार्यकर्ता* में क्या अंतर है ?
कार्यकर्ताओं को बिचौलिया की संज्ञा देने वाले चतरा में करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
Previous Articleलोकसभा चुनाव गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी
Next Article ठगी से कैसे बचे