Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर  श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर  श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर  श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल

    ■ सूर्य मंदिर के छठ घाट पर ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास अर्पित करेंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य, छठ महोत्सव में होंगे शामिल।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को इस संबंध में सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई। सूर्य मंदिर के साभागर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के संरक्षक चन्द्रगुपत सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा शामिल हुए।

     

    प्रेस-वार्ता के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छठ महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य छठ महोत्सव के आयोजन में समिति के सदस्यगण पूरे तन्मयता से जुटे हैं। सूर्य मंदिर तालाब समेत पूरे मंदिर परिसर में पेंटिंग एवं सफाई के उपरांत तालाब की सतह की नयनाभिराम पेंटिंग की जा रही है। पेंटिंग का कार्य संपन्न होने के बाद इसमें स्वच्छ निर्मल जल भरा जायेगा। इस जल की पारदर्शिता और स्वच्छ्ता आकर्षक होगी।

     

    जल भरने के उपरांत छठ घाट तालाब नीले सरोवर की तरह झिलमिल करता नजर आयेगा। तालाब के भीतर-बाहर की लाइटिंग इंद्रधनुषी छटा को बिखेरेगी। इसके साथ ही, छठ महोत्सव के निमित्त मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। साथ ही सूर्य मंदिर को विशेष तौर पर रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जायेगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सूर्य मंदिर आने-जाने वाली सड़कों की सफाई का कार्य जारी है। सूर्य मंदिर के स्वयंसेवक छठ व्रतियों एवं श्र(ालुओं की सेवा में लगातार सक्रिय रहेंगे। बताया कि छठ व्रतधारियों के लिए दोपहर 2 बजे सभी प्रवेश द्वार को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी ने सभी संगीतप्रेमी शहरवासियों से संध्या 7 बजे सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और छठ गीतों के साथ लोकगीत व भजन संगीत के आनंद लेने की अपील की।

     

    सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से 18 नवंबर को आर्थिक रुप से कमजोर ग्यारह सौ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। इसके लिए, पुर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर व्रतधारियों का पता लगा कर उनकी सूची मंदिर समिति को सौंपे। मंदिर समिति की ओर से सूर्य धाम परिसर में ऐसे जरूरतमंद ग्यारह सौ लोगों के परिजनों के बीच 18 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से पूजन सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। सूर्य मन्दिर समिति के संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह ने छठ महोत्सव के तहत होने वाले सांस्कृतिक संध्या की जानकारी देते हुए बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रथम अर्घ्य 19 नवंबर को संध्याकाल में सुप्रसि( लोक गायिका निशा पांडेय के संग सुर संग्राम की विजयी प्रतिभागी एवं प्रसि( गायिका ममता राउत एवं स्थानीय कलाकार स्नेहा मिश्रा समेत अन्य कलाकार सूर्य मंदिर के शंख मैदान में भक्ति संगीत की धारा श्र(ालुओं के बीच बहाएंगी। छठ महोत्सव के कार्यक्रम केे दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। काफी संख्या में महिला एवं पुरुष स्वयंसेवक व्रतधारियो की सुविधा हेतू उपलब्ध रहेंगें।

     

    छठ घाट के लिए 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर  श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ की तैयारियों जोरों पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आगमन से पूर्व बागबेड़ा श्री शीतला मंदिर कमेटी के द्वारा लौकी का वितरण किया गया ताकि किसी भी व्रत धारी को छठ पूजा के दौरान परेशानी ना हो
    Next Article बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सदमा कला पचांयत के रामु कमार का बिजली के करेंट लगने से मौत हो गई

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.