Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो ………

    ठंढे शरबत और चना जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो ………

    प्रसाद ग्रहण कर संगत ने सरताज-ए-शहीद गुरु अर्जन देव जी को किया नमन
    सिख इतिहास में शहीदों के सरताज के नाम से विख्यात पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर्व पर आयोजित छबील और विशेष कीर्तन दरबार में संगत ने ठंढे शरबत और चना प्रसाद ग्रहण कर उनकी महान शख्सियत और उनकी सर्वोच्च शहीदी को नमन किया।
    सोमवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा गुरु महाराज जी की महान शहीदी को समर्पित विशेष कीर्तन दरबार गुरुद्वारा साहिब साकची में सजाया गया जहाँ संगत ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कीर्तन दरबार में हाजरी भर, अरदास में शामिल होकर गुरु ग्रन्थ साहिब के सामने अपना शीश नवाया।

     

     

    आज सर्वप्रथम, दो दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गयी, उपरांत कीर्तन दरबार आरम्भ किया गया जिसमें भाई साहब भाई संदीप सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा साहब साकची ने गुरु अर्जन देव जी के सम्मान में उनकी बाणी ‘जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो’ शब्द गायन किया।

     

     

    साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी और कथाकार बाबा अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरमत विचारों से संगत को रूबरू कराया। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी की शहीदी गाथा का वर्णन और व्याख्या करते हुए संगत को बताया कि गुरु अर्जन देव जी की किस प्रकार यातना देकर शहीद किया गया परन्तु सिख धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने शहीदी को स्वीकार किया।

     

     

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह द्वारा की गुरु चरणों में सरबत के भले के लिए की गयी अरदास में शामिल हुयी।
    साकची गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने हाजरी भरने आयी संगत का तथा कीर्तन दरबार को सफल बनाने के लिए समस्त साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, सुखमणि साहिब जत्था और स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये गए सराहनीय योगदान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने दी बधाई
    Next Article झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.