Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान-3 : चांद से धरती का हाल बताएगा, सुलझाएगा अंतरिक्ष की गुत्‍थी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    चंद्रयान-3 : चांद से धरती का हाल बताएगा, सुलझाएगा अंतरिक्ष की गुत्‍थी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंद्रयान-3 : चांद से धरती का हाल बताएगा, सुलझाएगा अंतरिक्ष की गुत्‍थी
    नई दिल्ली: भारत नया स्पेस मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च कर रहा है। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग के लिए भारत दूसरी बार प्रयास करेगा। शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे यह मिशन लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से लेकर चांद पर पहुंचने तक यह पूरा मिशन इसरो संभालेगा। इससे पहले भारत ने 22 जुलाई 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था। तब यह स्पेसक्राफ्ट चांद तक आसानी से पहुंच गया था, लेकिन सतह पर उतरने से ठीक पहले ही कुछ खराबी आ गई और मिशन फेल हो गया।

     

     

     

    3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद एक बार फिर से यह मिशन लॉन्च किया जा रहा है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर भेजा जाएगा। लेकिन आखिर इस मिशन से वैज्ञानिक क्या चाहते हैं? अगर इस मिशन के लक्ष्य की बात करें तो चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में कई वैज्ञानिक पेलोड अपने साथ ले जाएगा। इससे पृथ्वी पर वैज्ञानिकों को चंद्रमा के बारे में बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। लेकिन मिशन के मुख्य तीन लक्ष्य हैं।

     

     

     

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक वैज्ञानिक मुख्य तीन लक्ष्य चंद्रयान-3 से पूरा करना चाहते हैं। सबसे पहले वैज्ञानिक चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना चाहते हैं। चंद्रयान-2 मिशन भी सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए ही था। इसके बाद ISRO वैज्ञानिक चांद की सतह पर रोवर को चलाना चाहते हैं। सबसे अंत में वैज्ञानिक चांद पर कई प्रयोग करना चाहते हैं, जिसके लिए कई यंत्र भेजे जाएंगे। स्पेसक्राफ्ट के साथ एक खास यंत्र जाएगा जो चांद से पृथ्वी को देखेगा और इसके जीवन वाली विशेषताओं का अध्ययन करेगा।

     

     

     

    भविष्य में सौर मंडल के बाहर ग्रहों को खोजने और उन पर जीवन का पता लगाने में यह अध्ययन महत्वपूर्ण होगा। रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम लैंडर में चार पेलोड होंगे। धरती पर भूकंप की ही तरह चांद पर भी कंपन होता है। इसकी स्टडी एक यंत्र करेगा। दूसरा यंत्र धरती और चांद के बीच की सटीक दूरी का पता लगाएगा। तीसरा यंत्र प्लाज्मा वातावरण पर स्टडी करेगा। चौथा उपकरण यह पता लगाएगा कि चांद की सतह ऊष्मा को अपने जरिए कैसे प्रवाहित होने देती है। चांद की सतह के कंपोजिशन को समझने के लिए प्रज्ञान रोवर में लगे एक्स रे और लेजर का इस्तेमाल किया जाएगा। चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब के क्षेत्र को लैंडिंग के लिए सिलेक्ट किया गया है। इस क्षेत्र में छाया वाले क्रेटर हैं, जिनमें पानी अणु के रूप में होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्या विकास समिति द्वारा बागबेड़ा स्कूल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का किया शुभारंभ ,चंपई सोरेन भी रहे मौजूद
    Next Article कुलवंत सिंह बंटी ने ईस्ट प्लांट बस्ती की कई समस्याओं से अवगत कराया कैप्टन धनंजय मिश्रा को

    Related Posts

    नाला विधानसभा के होनहार विद्यार्थी हर्ष ने रचा इतिहास: जामताड़ा जिले में बना माध्यमिक परीक्षा का टॉपर, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के नेतृत्व और प्रेरणा का असर

    May 30, 2025

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी योजनाओं के चयन एवं विकास संबंधित कार्यों/योजनाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    May 30, 2025

    हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाला विधानसभा के होनहार विद्यार्थी हर्ष ने रचा इतिहास: जामताड़ा जिले में बना माध्यमिक परीक्षा का टॉपर, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के नेतृत्व और प्रेरणा का असर

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी योजनाओं के चयन एवं विकास संबंधित कार्यों/योजनाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    हिंदी भाषाओं के अखबार और उसके अस्तित्व को बचाए रखने की जिम्मेदारी आज के युवा पत्रकारों के ऊपर :संजय मिश्र

    एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर

    “स्मार्ट मीटर या स्मार्ट चाल?” — भाजपा नेता अंकित आनंद का हेमंत सरकार पर करारा हमला

    हेमंत सरकार से पद्मश्री सम्मानितों को जमीन, पेंशन और चिकित्सा सुविधा देने की मांग

    पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए आनंद मार्ग की ओर से 200 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए

    जमशेदपुर के नए एसएसपी का भव्य स्वागत, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित, करनदीप सिंह ने कहा सरकारी विद्यालयों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता

    आतंकवाद सांप की तरह है, दोबारा फन उठाया तो बिल से खींचकर कुचल देंगे: मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.