Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान-  3 : 14 दिनों की नींद के बाद आज एक्टिव होंगे चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चंद्रयान-  3 : 14 दिनों की नींद के बाद आज एक्टिव होंगे चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंद्रयान-  3 : 14 दिनों की नींद के बाद आज एक्टिव होंगे चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर
    चंद्रयान – 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी ISRO के लिए आज का दिन एक बार फिर बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। शुक्रवार को चंद्रमा की सतह पर सुबह होने वाली है। इसरो एक बार फिर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेगा। अगर लैंडर और रोवर एक्टिव हो जाते हैं तो, इसरो और देश के लिए यह अच्छी खबर होगी।

     

     

    एक बार फिर एक्टिव होंगे रोवर और लैंडर

    अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि ग्राउंड स्टेशन चंद्रमा पर धूप खिलने के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को एक बार फिर एक्टिव करने का प्रयास करेगा। इससे चंद्रमा की सतह पर वह कुछ दिन और काम कर सकेंगे। बता दें कि चंद्रयान 3 को चांद पर केवल एक लूनर नाइट के लिए ही भेजा गया था। चंद्रमा पर एक दिन – रात पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। इसलिए रोवर और लैडर को क्रमश: 2 और 3 सितंबर को स्लीपिंग मोड़ पर भेज दिया गया था।

     

     

     

    इसरो वैज्ञानिक ने आगे कहा कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के एक्टिव होने के चांसेस बहुत कम हैं। अगर संपर्क स्थापित हो भी जाता है तो, पूरी क्षमता हासिल करने की उम्मीद ना के बराबर है। इसरो वैज्ञानिक ने आगे कहा कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के एक्टिव होने के चांसेस बहुत कम हैं। अगर संपर्क स्थापित हो भी जाता है तो, पूरी क्षमता हासिल करने की उम्मीद ना के बराबर है। यदि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पूरी क्षमता हासिल कर लेते हैं तो, दोनों अगले 14 दिनों तक चंद्रमा की सतह पर खोज करते रह सकते हैं। इस दौरान वो कई नई जानकारियां जुटा सकते हैं, जो वे ग्राउंड स्टेशनों को भेज रहे हैं।

    चांद की सतह पर कई तरह के खनिज मौजूद

    बता दें कि रोवर प्रज्ञान ने पता लगाया कि चांद पर सल्‍फर के साथ ही एल्यूमीनियम, लोहा, कैल्शियम, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज समेत कई दूसरे तत्व भी मौजूद हैं। यही नहीं प्रज्ञान ने खोज करके बताया कि चांद पर ऑक्सीजन का प्रचुर भंडार मौजूद है। हालांकि, ये गैसीय रूप में मौजूद नहीं है।

    इसके अलावा चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद की ऊबड़-खाबड़ सतह पर रॉक-एंड-रोल करते हुए 28 अगस्‍त को पता लगाया था कि चंद्रमा की सतह में कई खनिज प्रचुर मात्रा में है। रोवर प्रज्ञान में लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी पेलोड लगा हुआ है। ये उपकरण शक्तिशाली लेजर्स का इस्‍तेमाल करके चट्टानों को प्लाज्मा में तोड़ता है।

     

     

     

    लैंडिंग के साथ ही भारत ने रचा इतिहास

    गौरतलब है कि इसरो ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। इसके साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था, वहीं चंद्रमा पर जानें वाला दुनिया 4 देश बन गया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर सुक्खा हत्याकांड मामले में अब कनाडा पुलिस का बड़ा एक्शन
    Next Article भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार के साथ हुआ जनता का सीधा संवाद कार्यक्रम

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.