Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही: हिमाचल हाईकोर्ट की जस्टिस की बेटी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    शूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही: हिमाचल हाईकोर्ट की जस्टिस की बेटी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. नेशनल लेवल के शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. सात साल पुराने मामले में सीबीआई ने कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है. कल्याणी चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स के होम साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.

    सीबीआई ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना सिंह की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने कल्याणी को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसके बाद कस्टडी में ले लिया. सीबीआई ने कल्याणी सिंह को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर ले लिया. कल्याणी सिंह की मां जस्टिस सबीना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जज रही हैं. अब वह हिमाचल हाईकोर्ट में पदस्थ हैं.
    जानकारी के अनुसार 35 साल के सिप्पी की लाश 20 सितंबर 2015 को चंडीगढ़ में सेक्टर-27 के एक पार्क से मिली. उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी. इसी हत्या के आरोप में कल्याणी को 15 जून 2022 की सुबह 11:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कल्याणी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कल्याणी सिंह को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया.

    सिप्पी सिद्धू के परिवार की डिमांड और चौतरफा दबाव के बाद 20 जनवरी, 2016 को चंडीगढ़ के तत्कालीन होम सेक्रेटरी ने सिप्पी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने के ऑर्डर जारी किए थे. सीबीआई ने 13 अप्रैल, 2016 को कल्याणी सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश रचने, सबूत मिटाने और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था.
    इस केस की जांच सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच कर रही है. सिप्पी सिद्धू अपने परिवार के साथ मोहाली के फेज 3बी2 में रहता था. सेक्टर-27 के पार्क में 20 सितंबर 2015 की रात को गोली मारकर सिप्पी की हत्या कर दी गई था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी से इजाफा, 24 घंटें में सामने आये 12 हजार केस
    Next Article एमपी के छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, हादसे में एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत

    Related Posts

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lead Management System: Business Grow Kaise Karein? (India)

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.