Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के पिताजी नहीं रहे ; सांत्वना दिलाने पहुचें भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले व अन्य लोग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के पिताजी नहीं रहे ; सांत्वना दिलाने पहुचें भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले व अन्य लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर  -:  सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के 82वर्षीय पिताजी सरदार सौदागर सिंह जी नहीं रहे। सोमवार की रात 10:30 बजे हृदय गति रुकने से टीएमएच में उनका निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से भी आईसीयू में भर्ती थे।
    सौदागर सिंह मानगों को द्वारा के ट्रस्टी एवं शहर के प्रतिष्ठित परिवहन व्यवसाई हैं।

     

    उनके निधन की जानकारी मिलते ही रात में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, परमजीत सिंह काले,जसवीर सिंह सोनी आदि पहुंचे और रात में ही पार्थिव देह को नेशनल हाईवे बालिगुमा स्थित उनके न्यू पीएमटी कार्यालय में रख दिया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान, पदधारी, राजनीतिक संगठनों के नेता पदाधिकारी एवं विधायक मंत्री पहुंच रहे हैं।
    सुबह में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय ने कहा कि उन्होंने अपना एक शुभचिंतक एवं मार्गदर्शक खो दिया है विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सरदार सौदागर सिंह के साथ चर्चा होती रहती थी और सिख समाज के उत्थान विकास के लिए उनके मन में काफी जज्बा रहा है।

     

     

    सरदार सौदागर सिंह अपने पीछे पत्नी सुरजीत कौर और बेटे हरजिंदर सिंह, भगवान सिंह, जसवीर सिंह, अवतार सिंह तथा भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
    सरदार भगवान सिंह ने बताया कि बड़े भाई हरजिंदर सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को पंजाब से लौट रहे हैं और बुधवार की सुबह 9:00 बजे पार्थिव देह डिमना रोड स्थित आवास पर लाया जाएगा। वहां से निकली अंतिम यात्रा 10:00 बजे मानगो गुरुद्वारा साहिब और उसके उपरांत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाई जाएगी और अरदास के उपरांत अग्नि को भेंट की जाएगी।

     

     

    सौदागर सिंह के निधन पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, प्रधान गुरमीत सिंह तोते, जेजीपीसी शैलेंद्र सिंह, ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के राजीव रंजन सिंह, सुजीत सिंह, बिट्टू तिवारी, अजय सिंह, अमित, टिंकू सिंह, पिंटू सिंह, टिंकू सिंह, प्रधान निशान सिंह, झारखंड सिख विकास मंच अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, कुलविंदर सिंह पन्नु, प्रधान कुलविंदर सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, ट्रस्टी संता सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरदयाल सिंह, सुखविंदर सिंह राजू हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, आदि ने शोक जताते हुए पंथ के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने पहली उड़ान भरी. हेमंत सोरेन ने हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर किया  रवाना
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोनारी हवाई अड्डा से जमशेदपुर- कोलकाता विमान सेवा का किया शुभारंभ

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.