Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीईओ डॉयलॉग : इंटरैक्शन विथ यंग इंडियंस सेशन में मेटलवर्क इंडस्ट्रीज के एमडी ने दिया सक्सेस मंत्र
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सीईओ डॉयलॉग : इंटरैक्शन विथ यंग इंडियंस सेशन में मेटलवर्क इंडस्ट्रीज के एमडी ने दिया सक्सेस मंत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीईओ डॉयलॉग : इंटरैक्शन विथ यंग इंडियंस सेशन में मेटलवर्क इंडस्ट्रीज के एमडी ने दिया सक्सेस मंत्र
    व्यवसाय में नहीं चलेगा सब चलता है का फार्मूला : सबरवाल
    जमशेदपुर: व्यवसाय या उद्योग में सब चलता है और चलेगा का फॉर्मूला अब नहीं चलेगा. पूरे विश्व में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ी है. ऐसे में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है. उक्त बातें मेटलवर्क इंडस्ट्रीज के संस्थापक सह एमडी संजय सबरवाल ने कही. वे यंग इंडियंस (वायआई) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से आयोजित ‘सीईओ डॉयलॉग : इंटरैक्शन विथ यंग इंडियंस’ सेशन में बोल रहे थे.

     

     

    आगे उन्होंने कहा कि व्यवसाय में सफल होना है तो वन थर्ड का फॉर्मूला अपनाना होगा, जिसमें प्रॉफिट की एक तिहाई सैलरी में (इंप्लॉय के साथ साथ खुद की भी सैलरी), एक तिहाई व्यवसाय के विकास में और एक तिहाई कर्ज को कम करने में खर्च करना होता है. बेस्ट एमएसएमई का अवार्ड पा चुके सबरवाल ने कहा कि इस फॉर्मूले को लागू करने पर ही व्यवसाय में सफलता प्राप्त की जा सकती है.
    ज्ञात हो कि वायआई जमशेदपुर चैप्टर लगातार सामाजिक कार्यो के अलावा अपने सदस्यों और युवा उद्यमियों के लिए नए नए कार्यक्रम कर रहा है. इसी कड़ी में ‘सीईओ डॉयलॉग : इंटरैक्शन विथ यंग इंडियंस’ की शुरुआत की गई हैं. शहर के यूनाईटेड क्लब में सीईओ डॉयलॉग की पहली कड़ी का आयोजन किया गया था. सेशन में मॉडरेटर की भूमिका जमशेदपुर चैप्टर की पूर्व चेयरमैन दिव्या तनेजा और कृष्णा खरिया ने निभाई. उन्होंने कार्यक्रम में संजय सबरवाल से संवाद किया. सीईओ डॉयलॉग की परिकल्पना यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर के चैयरमेन उदित अग्रवाल की थी. भारत में कुछ नया करने का सबसे बेहतरीन समय

     

     

    संजय सबरवाल ने कहा कि युवा उद्यमियों के लिए व्यवसाय में कुछ नया करने का सबसे बेहतरीन समय है. जिस तेजी से पूरे विश्व में भारत की पहचान बन रही है और देश में आर्थिक क्षेत्र में बदलाव हो रहा है. साथ ही सरकार के द्वारा भी युवा उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसे समय में कुछ बड़ा और नया करने का यह सबसे उतम समय हैं.
    एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
    संजय सबरवाल ने कहा कि वे व्यवसाय के अलावा वे समाज और पर्यावरण के बदलाव में भी बहुत कुछ करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य उन्होंने रखा है. जिसकी शुरुआत भी कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने सेहत की तरह ही उनके द्वारा उपभोग किए जाने वाले कॉर्बन फुटप्रिंट का भी हिसाब रखना चाहिए. जागरुकता से ही हम पृथ्वी को बचा सकते हैं. साथ ही दिव्यांग और गरीबों के लिए उन्होंने चैरिटी की शुरआत की है.
    ये टिप्स भी दिए
    – व्यवसाय को तेज गति देने के लिए अवसरों का लाभ उठाना जरूरी.
    – सर्वोत्तम श्रेणी की मशीनरी में निवेश करने ने से ही दीर्घकालीन सफलता.
    – मानव-केंद्रित नेतृत्व को बढ़ावा देना व सकारात्मकता पर जोर देना जरूरी.
    – स्पष्ट बैलेंस शीट और वित्तीय अनुशासन की जानकारी भी काफी अहम.
    – विनम्रता और दृढ़ विश्वास को संतुलित करने की कार्यशैली भी आवश्यक.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली टी20 टीम से बाहर, राहुल द्रविड़ ने किया कंफर्म

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.