Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी को लेकर जमशेदपुर के साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    रामनवमी को लेकर जमशेदपुर के साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी को लेकर जमशेदपुर के साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    उपायुक्त राव विजया जाधव ने लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए प्रेम और भाईचारे का पर्व रामनवमी, नवरात्र, चैती छठ और रमजान मनाने की अपील की

    रामनवमी को लेकर जमशेदपुर के साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक के दौरान जिले के उपायुक्त ने शांति और सौहाद्र पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त राव विजया जाधव ने लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए प्रेम और भाईचारे का पर्व रामनवमी, नवरात्र, चैती छठ और रमजान मनाने की अपील की. उपायुक्त ने बताया कि पूरे शहर में 322 जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो 24 X 7 एक्टिव रहेंगे. 29 सुपर सेंसेटिव जोन बनाए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं.

    जुलूस की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी. वहीं एसएसपी डॉ एम तमिलवानन में सभी अखाड़ा समितियों से सरकार के गाइडलाइन को मानते हुए जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, कि सरकार के गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फ्री रिकॉर्डेड साउंड और डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपायुक्त, एसएसपी के अलावा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, तीनों निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोड एक्‍सीडेंट में मौतों संख्‍या में भारत दुनिया में शीर्ष पर, नितिन गडकरी ने भी जताई चिंता
    Next Article भारतीय जन महासभा के द्वारा वृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ हिन्दू पीठ , जमशेदपुर के प्रांगण में मनाया गया

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.