केंद्रीय शांति समिति जमशेदपुर के सदस्य अरुण सिंह ने रामबाबू सिंह के खिलाफ उपायुक्त को लिखा पत्र
उपायुक्त पूर्व सिंहभूम,जमशेदपुर को लिखे पत्र में अरुण सिंह ने जिक्र करते हुए कहा है कि केन्द्रीय शान्ति समिति सदस्य राम बाबू सिंह के द्वारा नियमो का धज्जियां उड़ाई जा रही है
अरुण सिंह ने उपायुक्त को लिखित पत्र में कहा कि आपको सूचित करना है कि जमशेदपुर केन्द्रीय शान्ति समिति मे जमशेदपुर के अनेकों गणमान लोगों को शामिल किया गया है ताकि जमशेदपुर मे शान्ति व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन को मदद मिल सके एंव जनता और प्रशासन मे समन्वय बना रहें।
श्री सिंह ने उपायुक्त को लिखें पत्र में बताया कि केन्द्रीय शान्ति समिति के एक सदस्य राम बाबू सिंह इस समन्वय को तोडने मे लगे हैं। राम बाबू सिंह ने जमशेदपुर शहर में एक होडिग लगा कर केन्द्रीय शान्ति समिति का स्वयं-भू-संरक्षक घोषित कर दिये है।जिससे अन्य सदस्यों मे नराजगी उत्पन्न हुआ है।
केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सएप ग्रूप मे राम बाबू सिंह एडमिन के रूप में है उसका भी वह गलत फायदा उठाते हैं अगर कोई सदस्य राम बाबू सिंह के गलत कार्यो का विरोध करता है तो राम बाबू सिंह उसे केन्द्रीय शान्ति समिति के ग्रूप से निकल देते हैं या निकलने की घमकी देते हैं।जो व्यक्ति केन्द्रीय शान्ति समिति का सदस्य नही है उसे भी अपने समर्थन के लिए इस ग्रूप में जोड़ दिये हैं।
श्री सिंह ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि राम बाबू सिंह पर उचित करवाई करने की कृपा करें एंव केन्द्रीय समिति के कुछ सदस्यो की मृत्यु हो चुकी है और अनेकों सदस्य बुजुर्ग हो चुके हैं सकारात्मकता सोच वाले नौजवानों को केन्द्रीय शान्ति समिति से जुड़ने का पहल करते हुए केन्द्रीय शान्ति समिति का पुनर्गठन करने की मांग की है
बहरहाल केंद्रीय शांति समिति जमशेदपुर की भूमिका रामनवमी जुलूस के दौरान जमशेदपुर की जनता और जिला प्रशासन ने बखूबी परख लिया है अब देखना है कि दुर्गा पूजा के पूर्व उठे इस तूफान को प्रशासन किस रूप में लेती है
रामबाबू से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया