Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तटीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के लिए निकली साइकिल रैली,इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तटीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के लिए निकली साइकिल रैली,इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तटीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के लिए निकली साइकिल रैली,इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा : यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट को सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में तटीय सुरक्षा को लेकर नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए साइकिल रैली निकाली। जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर विनय कुमार, के के सिंह व संदीप कुमार ने की। कार्यक्रम के बाबत ब्रजेश कुमार ने कहा कि सी आई एस एफ की वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन, 6553 KM का सफर की शुरुआत अन्य राज्यों से 28 जनवरी को निकाली जाएगी। जिसके समर्थन में नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में भी सायकिल रैली निकाली गई है। जिसका उद्देश्य देश की तटीय सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना हैं ।

     

     

    इस खास साइकिल यात्रा को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से आगामी 28 जनवरी को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।इस यात्रा में सीआईएसएफ की दो टीमें शामिल होंगी. एक टीम गुजरात के कच्छ स्थित लखपत किले से पश्चिमी तट के रास्ते आगे बढ़ेगी, जबकि दूसरी टीम पश्चिम बंगाल के बक्खाली से पूर्वी तट के जरिए सफर करेगी. दोनों टीमें आगामी 22 फरवरी 2026 को केरल के कोच्चि में मिलेगी।जिसके जरिय गांव-गांव पहुंचेगा सुरक्षा का संदेश। इतना ही नहीं, सुरक्षित तट, समृद्ध भारत यात्रा के दौरान तटीय इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों की अवैध आवाजाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खतरों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना है।. खासतौर पर मछुआरों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें तटीय सुरक्षा में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

     

    इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्नि शमन विभाग की ओर से जादूगोड़ा में ( 14 _ 20 तक)अग्नि सुरक्षा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUGC बिल : शिक्षा सुधार नहीं, सामाजिक इंजीनियरिंग का खतरनाक प्रयोग भरोसे की दरार और लोकतंत्र का संकट
    Next Article गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

    Related Posts

    सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

    November 27, 2026

    आनंद मोहन प्रकरण: कानून, राजनीति और जातिगत लामबंदी के बीच लोकतंत्र के सवाल

    November 27, 2026

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

    आनंद मोहन प्रकरण: कानून, राजनीति और जातिगत लामबंदी के बीच लोकतंत्र के सवाल

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल

    Royal Reels Casino Mobile: Quick-Hit Sessions for Players Who Drop In and Out

    लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 850 तक होगी संख्या

    पंचकूला में 26 से 28 दिसंबर तक सजेगा छठा मीडिया महाकुंभ एवं राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026

    अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

    बाल विवाह के खिलाफ अभियान तेज, पीएलवी को बताया डालसा का सैनिक

    बारीडीह हाई स्कूल में बच्चों की फाइलेरिया जाँच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.