Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघुवर दास पर केंद्रीय कमेटी ने फिर जताया भरोसा , बीजेपी ने किया राष्ट्रीय कमिटी की घोषणा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    रघुवर दास पर केंद्रीय कमेटी ने फिर जताया भरोसा , बीजेपी ने किया राष्ट्रीय कमिटी की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2023Updated:July 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का ऐलान, BJP संगठन में बड़ा फेरबदल
    भाजपा ने पार्टी का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए केन्द्रीय पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी जिनमें 9 महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं। पार्टी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में 9 महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

     

     

    ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया
    जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं। बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

     

     

    सूची इस प्रकार है :
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :- डॉ. रमन सिंह, श्रीमती वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सुश्री सरोज पाण्डेय, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती डी के अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, श्रीमती लता उसेंडी और तारिक मंसूर। राष्ट्रीय महासचिव: सर्वश्री अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री : श्री बी एल संतोष राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री : शिवप्रकाश (केन्द्र : लखनऊ) राष्ट्रीय सचिव: श्रीमती विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, सुश्री पंकजा मुंडे, डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ. अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश ध्रुवे, ऋतुराज सिन्हा, श्रीमती आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल एंटनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 20 लोग घायल
    Next Article मानगो : नशे के धुत कार चालक ने मारी टक्कर

    Related Posts

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    May 25, 2025

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    May 25, 2025

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    पुसालोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाईनल

    देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    शिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है, शिक्षित समाज से ही होगा राष्ट्र निर्माण – अमरप्रीत सिंह काले

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के एक दिवसीय जमशेदपुर दौरे पर सिख समाज ने किया गर्मजोशी से स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.