विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में मंगलवार से चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल (अंडर-14, 17, 19 ब्वॉयज़ एवं गर्ल्स) टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिन्हा व विशिष्ट अतिथि विष्णुचंद्र दीक्षित सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में 800 छात्रों ने नृत्य प्रस्तुति दी। पहले दिन विभिन्न कोर्ट्स पर कई मैच खेले गए, जिनमें डीपीएस गया, ब्रिजफोर्ड रांची, केपीएस बर्मा माइंस, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, डीपीएस बोकारो, ट्रिनिटी ग्लोबल पटना, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो सहित कई टीमों ने जीत दर्ज की। विद्यालय प्राचार्या मीना विल्खू ने खिलाड़ियों को सकारात्मक खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।



