Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया, पांच दिन की हिरासत मांगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया, पांच दिन की हिरासत मांगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया, पांच दिन की हिरासत मांगी

    नयी दिल्ली:  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी घोटाला मामले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध किया।

    बहरहाल, अदालत ने केजरीवाल को पांच दिन की हिरासत में देने की सीबीआई की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

    केंद्रीय जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत से अनुमति मिलने के बाद शहर की एक अदालत में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

     

     

     

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को तिहाड़ केंद्रीय कारागार से अदालत में पेश किया गया था जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

    केजरीवाल आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में जेल में हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।

    सीबीआई ने केजरीवाल की हिरासत देने का अनुरोध करते हुए अदालत में कहा कि मामले में वृहद साजिश का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री से पूछताछ की जरूरत है।

     

     

     

    उसने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का सबूतों और मामले में अन्य आरोपियों से सामना कराने की आवश्यकता है।

    सीबीआई ने केजरीवाल पर ‘‘दुर्भावना का अनावश्यक आरोप’’ लगाने का आरोप लगाया।

    सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कहा, ‘‘दुर्भावना के अनावश्यक आरोप लगाए जा रहे हैं। हम चुनावों से पहले भी यह कार्यवाही कर सकते थे। मैं (सीबीआई) अपना काम कर रहा हूं।’’

     

     

     

    केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने केजरीवाल को हिरासत में देने का अनुरोध करने वाली सीबीआई की याचिका का विरोध किया और रिमांड अर्जी को ‘‘पूरी तरह बेकार’’ बताया।

    बचाव पक्ष ने न्यायाधीश से केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जिसमें मंगलवार शाम को तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ से जुड़ा अदालत का आदेश भी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र आजसू ने नशे के कारोबार पर नकेल कसने हेतु एसएसपी को सौंपा मांग पत्र
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति के द्वारा प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.