लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 30 जुलाई: भारत के महान उद्योगपति, विमानन अग्रदूत और समाजसेवी जेआरडी टाटा की जयंती पर बिष्टूपुर स्थित राजस्थान भवन में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के व्यापारियों एवं उद्यमियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जेआरडी टाटा की जयंती पर कैट का आयोजन
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा कि जेआरडी टाटा का जीवन इस बात का प्रमाण है कि उद्योग केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन भी है। डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के दिलीप गोयल ने उन्हें भारत का पहला लाइसेंस प्राप्त पायलट बताते हुए टाटा एयरलाइंस की स्थापना को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
कृषि बाजार समिति के दीपक भालोटिया, कैट के भरत वसानी, एशिया के ट्रस्टी संतोष खैतान, कैट के किशोर गोलछा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विनोद शर्मा, चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चौधरी तथा कमानी सेंटर ट्रेड एसोसिएशन के सचिव समीर मकानी ने भी जेआरडी टाटा के औद्योगिक विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व, कर्मचारी कल्याण, नैतिक व्यावसायिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर सुधीर सिंह, सवार शर्मा, बी.एन. शर्मा, महेश सोंथालिया, पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, पवन शर्मा, आनंद चौधरी, निलेश वोरा, सुनील सोंथालिया, अरुण सोंथालिया, बिट्ठल अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, शिव सुंदर अग्रवाल, पवन देबुका, शांतनु घोष, समीर मकानी, किशन संघी और बिमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
जेआरडी टाटा के जीवन और योगदान के बारे में अधिक जानने के लिए टाटा समूह की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
