वीरपुर ,बेगुसराय:वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की देर रात शादी करने की नीयत से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया।इस मामले में पीड़ित किशोरी की पिता ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी।इसमें उन्होंने बताया कि मैदाबभनगामा पंचायत के वार्ड 5 निवासी मो.कादिर के पुत्र मो.छितना के सहयोग से तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल निवासी मो.कयूम के पुत्र मो.छोटू सहित कई 6 लोगों ने मिलकर मेरी पुत्री को शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है

