Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट मामला, दो आरोपी की हुई गिरफ्तारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट मामला, दो आरोपी की हुई गिरफ्तारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमजीएम अस्पताल के एनएसआईयूसी वार्ड में तैनात डॉ. कमलेश के साथ बीते सोमवार की रात मारपीट मामले के 2 आरोपियों को गुरुवार को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

    इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि 2 की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस प्रयासरत थी.

     

     

     

    बता दें कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर की एक बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बीते सोमवार की रात एनएसआईयूसी वार्ड में जमकर उत्पात मचाया था और डॉक्टर कमलेश की बुरी तरह से पिटाई कर डाली थी, जिसके बाद एमजीएम सहित जिले के सभी डॉक्टर हड़ताड़ पर चले गए थे. शुक्रवार से राज्यव्यापी डॉक्टरों की हड़ताल की घोषणा की गई थी.

     

     

    इधर पूरे शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी. डॉक्टरों के भारी विरोध के बीच गुरुवार देर रात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि आंदोलनरत डॉक्टरों का अगला कदम क्या होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार के साथ हुआ जनता का सीधा संवाद कार्यक्रम
    Next Article जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट मामला में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया आंदोलन समाप्त , वापस आये काम पर

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.