Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर राइट्स लिमिटेड द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर राइट्स लिमिटेड द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर राइट्स लिमिटेड द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    स्वास्थ्य शिविर में 676 मरीजों की चिकित्सा की गई तथा दो लाख रुपये की दवाइयों का वितरण किया गया

    डॉ. गोस्वामी द्वारा गरीबों की चिकित्सा हेतु प्रशंसनीय प्रयास किया जा रहा है: दीपक प्रकाश

    मानगो संकोसाई क्षेत्र के रोड नंबर 5 स्थित जेपी स्कूल के प्रांगण में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटीजेन्स फाउंडेशन द्वारा मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर में 676 मरीजों के हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, सामान्य मेडिसिन तथा अन्य विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें चिकित्सा सलाह दी गई। इस अवसर पर वहां विभिन्न प्रकार के रक्त जांच, रक्तचाप जांच तथा ईसीजी जांच की भी व्यवस्था की गई थी। शिविर के दौरान, जरूरतमंद मरीजों के बीच लगभग दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

    इस शिविर में चुने गए मरीजों की मोतियाबिन्द तथा नेत्र संबंधित सर्जरी अगले मंगलवार को मानगो स्थित संजीव नेत्रालय में की जाएगी। पथरी तथा अन्य रोगों के मरीजों की चिकित्सा आयुष्मान भारत के तहत जिले के विभिन्न अस्पतालों में की जाएगी। इसके अलावा हृदय रोग के रोगियों के लिए आगे की चिकित्सा की व्यवस्था आदित्यपुर स्थित मेडीट्रीना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में की गई है।

    इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अन्य अतिथियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में दीपक प्रकाश ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने राइट्स लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक बनने के बाद अपने पद को जन सेवा में समर्पित करते हुए आम लोगों तक राइट्स लिमिटेड के सीएसआर फंड को पहुंचा कर, एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल से ग्रामीण तथा बस्ती क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पा रही है। भाजपा सेवा को ही संगठन मानती है तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में डॉक्टर गोस्वामी द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि गरीबों की सेवा हमारा सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी को देखते हुए हमने यह तय किया है कि होली से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 10 ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी। हमारा सपना स्वस्थ प्रदेश और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है तथा ऐसे स्वास्थ्य शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इस कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, राजकुमार सिंह तथा मनोज सिंह ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका, जेपी स्कूल के संचालक अर्जुन शर्मा, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, हरिकिशोर तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद राय, सुधांशु ओझा, शिव प्रकाश शर्मा, रमन घोष, नीलकमल शेखर, हरदयाल सिंह, किशन महाराज, प्रो यू पी सिंह, रविंद्र सिंह, संतोष चौहान, डॉक्टर अनिल सिंह, सुशील पांडे, धर्मेंद्र कुमार, विजय चौबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्धनिर्मित महुआ शराब को किया विनष्ट
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहुंचे जमशेदपुर, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.