Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 अगस्त को ट्रांसजेंडर/ थर्ड जेंडर के लिए धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में आयोजित होगा कैम्प- सह- मेला
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    22 अगस्त को ट्रांसजेंडर/ थर्ड जेंडर के लिए धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में आयोजित होगा कैम्प- सह- मेला

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Logo रास्त्रासमवाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  संदीप कुमार मीणा द्वारा थानावार कुल 19 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई

    22 अगस्त को ट्रांसजेंडर/ थर्ड जेंडर के लिए धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में आयोजित होगा कैम्प- सह- मेला

    ▪️सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ट्रांसजेंडर समुदाय को जोड़ने तथा मुख्य धारा में लाने की दिशा में किया जा रहा कैम्प का आयोजन… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    ▪️कैम्प में लगाए जाएंगे 14 विभागों के स्टॉल, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार 22 अगस्त 2022 को धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में ट्रांसजेन्डर / थर्ड जेन्डर समुदाय हेतु कैम्प – सह – मेला का आयोजन किया गया है। कैम्प के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कैम्प के सफल आयोजन हेतु जिला उपायुक्त द्वारा सभी संबधित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए स्टॉल लगाकर सरकार सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है । उन्होने कहा कि ट्रांसजेन्डर / थर्ड जेन्डर समुदाय को समाज की मुख्य धारा में लाने की दिशा में यह एक पहल है, उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से मिले यह सुनिश्चित की जाएगी।

    *▪️निम्नांकित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी-*

    1. स्वास्थ्य (स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड)
    2. समाज कल्याण
    3. यू०आई०डी० ( आधार कार्ड)
    4. वोटर कार्ड
    5. आपूर्ति ( राशन कार्ड संबंधित)
    6. सामाजिक सुरक्षा (पेंशन)
    7. श्रम विभाग (ई-श्रम कार्ड)
    8. कौशल विकास (वोकेशनल ट्रेनिंग )
    9. बैंक (खाता खोलना)
    10. उद्योग (रोजगार हेतु ऋण)
    11. जे०एस०एल०पी०एस० ( स्वयं सहायता समूह निर्माण)
    12. नगर निकाय ( आवास, शौचालय, स्वरोजगार हेतु ऋण ईत्यादि)
    13. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ( शौचालय निर्माण)
    14. शिक्षा विभाग (साक्षरता एवं प्रौढ़ शिक्षा)

    शिविर के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, साथ ही सहयोग हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  संदीप कुमार मीणा द्वारा थानावार कुल 19 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा धालभूम अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा / त्योहार, 2022 के अवसर पर दिनांक- 19/09/2022 को प्रशासनिक निगरानी, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया है । थानावार कुल 19 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है। जारी आदेश में उन्होने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थान में एवं थाना सुरक्षित-सह-गश्ती दल एवं स्टेटिक दण्डाधिकारी के रूप में दिनांक – 19/08/2022 को प्रातः 09:00 बजे से पूजा / त्योहार सम्पन्न होने तक के लिए प्रतिनियुक्ति किया जाता है। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का लगातार भ्रमण करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही इस अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। COVID-19 Regulation, 2022 लागू है। सरकार द्वारा कोविड-19 सक्रमण की रोथाम एवं बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिचित करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगदरा आनंद मार्ग जागृति में 20 लोगों की आंखों की जांच एवं 50 पौधे का वितरण
    Next Article हमारे वैश्य शिरोमणि, वैश्य नेता, आदरणीय समीर कुमार महासेठ जी को बहुत-बहुत बधाई: भगवान प्रसाद

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.