हेमंत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, 11 मंत्री लेंगे शपथ
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दिन लोगों को उम्मीद थी कि उनके साथ मंत्री भी शपथ लेंगे, लेकिन उन्होंने अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली. यह इंतजार अब खत्म हो रहा है. आज झारखंड के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. रांची स्थित राजभवन में दोपहर करीब 12.35 बजे सभी मंत्री शपथ लेंगे. संभावना है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में पहले प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगे. इसके बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.
मिली जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन के दल झामुमो, राजद और कांग्रेस से कुल 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं.
झामुमो से मंत्री पद की लेंगे शपथ
हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री 6 +1
सुदिव्या कुमार सोनू (गिरिडीह ) ,योगेंद्र प्रसाद (गोमिया ) ,चमरा लिंडा (बिशनपुर ) ,रामदास सोरेन (घाटशीला) ,दीपक बिरुवा (चाईबासा )
हाफिजूल हसन (मधुपुर )
कांग्रेस( 4 मंत्री)
1)इरफान अंसारी कांग्रेस ,शिल्पी नेहा तिर्की कांग्रेस ,दीपिका पांडे सिंह कांग्रेस ,राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस
RJD ( 1 मंत्री)
1) संजय प्रसाद यादव, राजद (गोड्डा)
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि इस बार मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों का समावेश होगा.