Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल से गाड़ियां खरीदना हो जाएगा महंगा, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स बढ़ाने जा रहीं कीमत
    Breaking News Business Headlines

    कल से गाड़ियां खरीदना हो जाएगा महंगा, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स बढ़ाने जा रहीं कीमत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प 1 जुलाई से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी ने इसकी पीछे वजह बढ़ी हुई लागत बताई है. माना जा रहा है कि टू-व्हीलरों की कीमत 3 हजार रुपये तक बढ़ सकती है. दूसरी तरह टाटा मोटर्स ने भी अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

    हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और मार्केट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. कंपनी ने कहा कि लगातार बढ़ती लागत को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की जरूरत थी. हीरो मोटोकॉर्प कई तरह के मॉडल बेचती है, जिसमें एंट्री-लेवल HF100 से लेकर कीमतें 51,450 रुपये से शुरू होती हैं, जबकि Xpulse 200 4V की कीमत 1.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.
    टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों की बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी ने कहा कि कीमत 1.5 से 2.5 फीसदी तक बढ़ेगी. कंपनी ने इसकी पीछे बढ़ी हुई लागत को बताया है. इस फैसले से इसे आंशिक रूप से मैनेज किया जाएगा. टाटा मोटर्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि बढ़ोतरी कमर्शियल वाहनों की कैटेगरी में होगी. बढ़ी हुई कीमत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी.

    टाटा मोटर्स की घरेलू कमर्शियल वाहन की बिक्री मई में बढ़कर 31,414 इकाई हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 9,371 इकाई थी. जबकि इसकी कुल बिक्री मई में लगभग तीन गुना बढ़कर 76,210 इकाई हो गई, जबकि COVID-हिट मई 2021 में 26,661 इकाई थी. अपने लाइनअप को इलेक्ट्रिक करने के अपने चल रहे प्रयास के तहत ऑटो दिग्गज ने पिछले महीने प्रसिद्ध ऐस कॉम्पैक्ट ट्रक का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया था.

    हीरो ने लॉन्च की नई बाइक- हीरो मोटोकॉर्प ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में नई हीरो पैशन एक्सटेक को लॉन्च की दिया है. इसके ड्रम वेरिएंट के लिए 74,590 रुपये और डिस्क वेरिएंट के लिए 78,990 रुपये (एक्स-शोरूम) से कीमत शुरू होती है. हीरो पैशन एक्सटेक पांच साल की वारंटी के साथ आती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन के स्पेसक्राफ्ट ने 1344 चक्कर लगाकर खींची मंगल की तस्वीरें
    Next Article टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित बारीडीह कम्यूनिटी सेन्टर में  दिक्षांत समारोह का आयोजन

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.