Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस : जुस्को के द्वारा बिजली-पानी आपूर्ति बंद करने पर कंपनी के विरोध में उतरे बस्तीवासी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बर्मामाइंस : जुस्को के द्वारा बिजली-पानी आपूर्ति बंद करने पर कंपनी के विरोध में उतरे बस्तीवासी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बर्मामाइंस एस टाईप कोयला टाल बस्ती में जुस्को के द्वारा बिजली-पानी आपूर्ति बंद करने पर कंपनी के विरोध में उरते बस्तीवासी. टाटा कंपनी द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण का बस्तीवासी कर रहे थे विरोध. भाजमो नेता बस्तिवासियों से मिलने पहुँचे और विधायक सरयू राय को सभी स्तिथि की जानकारी दी. कल सरयू राय करेंगे बस्ती का दौरा.

     

     

     

    बर्मामाइंस एस टाइप कोयला टाल बस्ती में जुस्को द्वारा बिजली पानी की आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में बस्तीवासी टाटा कंपनी के खिलाफ गोलबंद हो गए. बस्तिवासियों के बुलावे पर भाजमो बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, विधायक निजि सचिव सुधीर सिंह सहित अन्य नेता एस टाइप कोयला टाल बस्ती पहुँचे. बस्तिवासियों ने बताया की टाटा कंपनी के द्वारा बस्ती के मुख्य आवागमन के रास्ते को बंद करते हुए बाउंड्रीवाल निर्माण करवाया जा रहा था जिसका बस्तिवासियों ने विरोध किया और बाउंड्रीवाल गिरा दिया.

     

     

    बस्तिवासियों ने तर्क दिया की बस्ती में 95 से भी अधिक घर अवस्थित है और ऐसे में बाउंड्रीवाल निर्माण से आवागमन का रास्ता पुरी तरह से बाधित हो गया था. वैकल्पिक मार्ग के तौर पर जो रास्ता केरला स्कूल डनलप मैदान होकर कोयला टाल बस्ती जाने के लिए प्रदान किया गया वह 3.5 किमो लंबा है जिससे बस्तीवासियों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था.

     

     

    बाउंड्रीवाल गिर जाने के बाद ही जुस्को द्वारा बस्ती की पानी बिजली आपूर्ति बंद की गई जिससे बस्तीवासी काफी आक्रोशित हो गए. भाजमो नेताओं ने सभी परिस्थिति की जानकारी विधायक सरयू राय को दी. श्री राय ने टाटा स्टील के अधिकारियों से इस मामले के संबंध में बात की. श्री राय ने कल बस्ती का दौरा कर कंपनी-बस्ती विवाद को हल करने के लिए सार्थक पहल करने की बात कही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह पहँची जमशेदपुर , महिला कांग्रेसियों के साथ करेंगी बैठक
    Next Article रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं….विकास सिंह

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.