ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
रजौली ,नवादा :प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में शुक्रवार को लेंगुरा पंचायत के पसरैला गाँव मे करुण प्रसाद का बैल बोरवेल में अचानक गिर गया। जिससे बैल को बाहर निकालने के अफरा-तफरी मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों के उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वजन और बोरवेल की गहराई ज्यादा होने के कारण नही निकाल सके। ग्रामीण ने बताया कि काफी प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण नही निकाल पाये जिसके बाद जेसीबी मशीन में माध्यम से बोरवेल में गिरे बैल को सुरक्षित निकाला गया।

