ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
रजौली ,नवादा :गुरुवार कि रात्रि में करीब 8:30 बजे रांची-पटना राजमार्ग 20 पर दोपटा मोड़ के समीप बैंक कर्मी अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 कि टीम को दिया। सूचना के आलोक में एनएचआई के एम्बुलेंस और डायल 112 कि टीम ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डुयूटी में तैनात चिकित्सक नीरज कुमार गुप्ता ने गंभीर हालात में युवक का इलाज किया। घायल युवक कि पहचान प्राणचक निवासी उमेश प्रसाद का पुत्र 35 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सक ने बताया कि हेड इंजरी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में घायल युवक के परिजन ने बताया कि युवक नवादा में आईडीएफसी बैंक में डुयूटी कर अपने घर प्राणचक जा रहा था।जाने के क्रम में अज्ञात वाहन ने दोपटा मोड़ के समीप जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो कर बीच सड़क पर गिर गया।

