ऋषभ कुमार कुमार की रिपोर्ट
रजौली ,नवादा: प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में शुक्रवार को साउथ सिटी स्कूल में बाघ दिवस को लेकर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ संजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक प्रकाश वीर उपस्थित रहे। डीएफओ ने बताया कि एक समय में अचानक जंगल से बाघ कि संखिया कम हो गई। जिसमें अभी पूरे भारत के जंगल में बाघ कि संख्या 34 सौ है।नवादा जिला में 1950 में जंगलों में बाघ कि संखिया था। अभी बाघ कि संख्या नहीं रहने के कारण जंगलों में नीलगाय कि संख्या अधिक हैं। बिहार में अभी बाल्मीकि बाघ है उसकी संख्या भी 40 है।राजगीर में जु सफारी में बाघ कि संख्या है। अभी वर्षा ऋतु का समय है।अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को बचाएं। साउथ सिटी स्कूल के बच्चों को डीएफओ ने मेडल देकर सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वनपाल राजू कुमार शर्मा,रविरंजन कुमार अभिषेक कुमार मिश्रा,अरविंद रजक और वनरक्षी रंजन कुमार,सुदीप कुमार,संजीत कुमार,कुन्दन कुमार,गौतम कुमार ओझा,रजनीकांत कुमार,सुभाष कुमार वर्मा,सीखा कुमारी,प्रियंका कुमारी,गुंजा कुमारी,साक्षी कुमारी,पूजा कुमारी के साथ कई लोग उपस्थित थे।

