Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुलंदशहर: नमाज के बाद बवाल, पुलिस पर अचानक पथराव, इंस्पेक्टर घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बुलंदशहर: नमाज के बाद बवाल, पुलिस पर अचानक पथराव, इंस्पेक्टर घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार की शाम को भारी बवाल हो गया. ईशा की नमाज के बाद अचानक भीड़ आक्रोशित हो उठी और पुलिस पर पथराव कर दिया. घटना के बाद सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है ये बवाल गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर मोहम्मद और कुरान पर दिए बयान के बाद हुआ है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.

     

    पथराव की सूचना मिलते ही PAC की एक बटालियन को भी घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने PAC पर भी पथराव किया. इस हिंसा में सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बवाल की जड़ में गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का विवादित बयान बताया जा रहा है. उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद और कुरान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे एक विशेष समुदाय का गुस्सा भड़क उठा. उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी. जब उनके बयान का वीडियो वायरल हुआ, तो विरोध और तेज हो गया.

     

    हालांकि, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन शाम की ईशा की नमाज के बाद स्थिति बदल गई. नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग गद्दिवाड़ा इलाके में जमा हो गए और महंत के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस और PAC की टीमों को स्थिति संभालने के लिए बुलाया गया. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की निराशाजनक शुरूआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
    Next Article केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा- किसानों के रिकॉर्ड, फसल नुकसान सर्वे में नहीं होगा हेरफेर

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.