Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के लिए ब्रिटेन भेजेगा एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली ऑक्सीजन फैक्ट्री
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत के लिए ब्रिटेन भेजेगा एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली ऑक्सीजन फैक्ट्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ब्रिटेन ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में और महत्वपूर्ण ऑक्सीजन उपकरण भारत भेजेगा, जिसमें तथाकथित ऑक्सीजन फैक्ट्री भी शामिल हैं जो प्रति मिनट उच्च स्तर पर ऑक्सीजन के उत्पादन में सक्षम हैं. उत्तरी आयरलैंड में अतिरिक्त भंडार से तीन ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां भेजी जाएंगी, जिनमें से प्रत्येक प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन के उत्पादन में सक्षम है जो एक बार में 50 लोगों के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है.

    एक शिपिंग कंटेनर के आकार के ये छोटे कारखाने भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यापक मांग को कुछ हद तक पूरा कर पाएंगे. भारत में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन मुख्य जरूरतों में से एक है.

    ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि हम सबने भारत में क्या हो रहा है उसकी भयावह तस्वीरें देखी है. जिस किसी ने भी वो तस्वीरें देखीं हैं उन सभी को इससे दुख हुआ. उन्होंने कहा कि भारत इस बात की याद दिलाता है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और यह इस बात का संकेत है कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है.

    भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का जिक्र करते हुए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि हमारी तरफ से भारत को 495 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर्स, 120 नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर और 20 मैन्युअल वेंटिलेटर की सप्लाई की जा रही है. मंगलवार को सुबह ही ब्रिटेन से 95 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर्स और 100 वेटिंलेटर्स की पहली खेप दिल्ली पहुंच गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीती कोरोना वायरस से जंग, अब संक्रमण मुक्त
    Next Article महिला को ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर बेचा अग्निशमन यंत्र, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.