ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अमर शहीद ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की लक्ष्मीनगर इकाई द्वारा बजरंगी बागान स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा का शुभारंभ भगवान परशुराम, स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने कहा कि मुखिया जी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए हत्यारों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग उठाई तथा जमशेदपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

कार्यक्रम को राम नारायण शर्मा, रामप्रकाश पांडेय, मुकेश शर्मा, हरेंद्र पांडे, देवेंद्र मिश्रा, रमेश कुँवर, अनिल ठाकुर, अनिल सिंह, सतीश सिंह, अमरनाथ सिंह, विजय नारायण एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनगर इकाई अध्यक्ष राकेश शाही ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव शशि कुमार सिंह ने किया।
सभा में प्रमुख रूप से राम नारायण शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, रामप्रकाश पांडे, आमोद कुमार सिंह मुन्ना, विजय नारायण, ठाकुर गोपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, श्रीनिवास ठाकुर, दिनेश कुमार चौधरी, हरेंद्र पांडे, रमेश कुँवर, शंभु शर्मा, अनिल कुमार सिंह, योगेंद्र मौआर, अमित शर्मा, सतीश सिंह, अमरनाथ सिंह, देवेंद्र मिश्रा, नवीन कुमार, शैलेन्द्र ठाकुर (झूलन ठाकुर), प्रेम रंजन तिवारी, मनोज ठाकुर, मुन्ना सिंह, राजीव कुमार सिंह, रूपेंद्र सिंह, कृष्णनंदन सिंह, कुंदन दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, मंटू मिश्रा, राजेश सिंह, किशोर प्रभात, प्रेम कुमार सिंह, उदय ठाकुर, रविंद्र पांडे, मृत्युंजय सिंह, पवन कुमार सिंह, चंदन प्रसाद सिंह, कमलेश सिंह, श्रीनिवास राय, मुकेश सिंह, आचार्य बलिराम पांडे, रिपु शर्मा, सुरेश ठाकुर, रूबी ठाकुर, अन्नू सिंह, रूपा चौधरी, सीमा मिश्रा, शकुंतला कुमारी, रेणु देवी, सरोज कुमारी एवं प्रीति सिंह सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित थे।

