Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक फार्म एरिया रोड नंबर-19 स्थित कदमा इकाई के अध्यक्ष मुन्ना सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 1 जून को राष्ट्रवादी किसान नेता स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही, स्व. मुखिया जी के किसान उत्थान के सपनों, उनके संघर्षों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए कदमा इकाई के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि “मुखिया जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि किसानों की बुलंद आवाज थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करने का संकल्प लेंगे।”

    बैठक में मुख्य रूप से ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, सचिव श्रीनिवास ठाकुर, झूलन ठाकुर, केबुल इकाई के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, राम नारायण सिंह, राघवेन्द्र सिंह एवं निशिकांत पांडेय सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

    1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 
    Next Article करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.