हिल टॉप स्कूल, जमशेदपुर में रक्तदान शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
हिल टॉप स्कूल में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वी.बी.डी.ए.) और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से 17 अक्टूबर, 2025 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान, स्कूली शिक्षकों और अभिभावकों ने भी रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वी.बी.डी.ए.) के सदस्य, प्रिंसिपल उमा तिवारी, शिक्षक, शिक्षिकाएँ, और 12वीं के विद्यार्थी उपस्थित थे।

