प्रखंड सह अंचल परिसर की गई सफाई
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : प्रखंड सह अंचल कार्यालय कांके सभागार में मुखिया नीलू पहान की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया। पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि के अर्थक प्रयास से प्रखंड में साफ-सफाई किया गया।
प्रखंड परिसर में व्यर्थ पदार्थ को साफ सफाई किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने शपथ लिया कि प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाना है। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक चंद्रदीप कुमार ने लोगों को अभियान की जानकारी दिए । कैसे हमारा पंचायत स्वच्छ हो। स्वच्छता अभियान में पंचायत के मोहल्लों में जलसोधक, नाडेप निर्माण करने सहित अन्य जानकारी दी गई ।
अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि, मुखिया ,पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत स्वयंसेवक, एसबीएम ,जेएसपीएल की महिला बहने, पंचायत समिति सदस्य, जलसहिया, पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारी गण मौजूद हुए।

