Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने एवं जिले में बढ़ती अराजकता,गिरती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रखंड कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन।
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने एवं जिले में बढ़ती अराजकता,गिरती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रखंड कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय :बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बेगूसराय प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में सदर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
    इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाने एवं जिले में बढ़ती अराजकता,गिरती कानून व्यवस्था और जनता पर हावी हुई अफसरशाही, जिले में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना, बेगूसराय सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में एक डिग्री कालेज सहित विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित किया गया।बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य मिथलेश झा ने इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार से झारखण्ड के अलग होने से राज्य का खनिज सम्पदा व पर्यटन झारखंड में चला गया, जिससे बिहार राज्य को होने वाली आमदनी काफी कम हो गई। यह राज्य सबसे गरीब राज्य बन गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य बनाने की बात करते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह भी जुमलाबाजी बन गई। कांग्रेस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व विशेष आर्थिक पैकेज दिलाने के लिए चरण बद्ध आंदोलन करेगी।
    बिहार कांग्रेस डेलीगेट जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पिछले दो दशक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष राज्य को लेकर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है। सत्ता के लिए जुमलेबाजी करने वालों के विरुद्ध कांग्रेस प्रखण्ड से लेकर जिला तक आंदोलन चलाएगी साथ ही उन्होंने जिले में दिनकर विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग को प्रमुखता पूर्वक करते हुए कहा कि जिले मैं विश्वविद्यालय नहीं होने के कारण लाखों छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित अनगिनत कठिनाई झेलना पड़ता है।
    जिले में प्रतिदिन बढ़ते अपराधियों के मनोबल पर सरकार नकेल कसे नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगा।
    इस मौके पर कांग्रेस नेता बिहार कांग्रेस डेलीगेट कुमार रत्नेश टुल्लू,मोती सिंह,सावर कुमार,मो एजाज , महिपाल सिंह, विजय सिंह,सुबोध सदा, अर्जुन चौरसिया, छोटन शाह, अर्जुन पोद्दार, मन्नू भारती, नंदकिशोर शर्मा, विजय शर्मा, राम पदारथ पासवान, भासो राय, सुरेंद्र महतो, पंकज सिंह, अविनाश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित, पदाधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें
    Next Article आजादी के त्योहार में शामिल होने वाले सभी देशवासी हमारा परिवार हैं:राष्ट्रपति

    Related Posts

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    July 21, 2026

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.