पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का भव्य रक्तदान शिविर
157 युवाओं ने किया रक्तदान, सांसद विद्युत महतो और डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी रहे मौजूद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में 157 युवाओं ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत महतो, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य वरीय नेताओं ने किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, पौधा और भेंट देकर सम्मानित किया।
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है, वहीं सांसद विद्युत महतो ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान महादान है और सेवा पखवाड़ा समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रहा है।
नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, मीरा मुंडा, डॉ राजीव, मनोज सिंह, कुसुम पूर्ति, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, संजीव कुमार, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, अमरजीत सिंह राजा, तन्मय झा, श्वेता कुशवाहा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, युवराज सिंह, बजरंगी पांडेय, संजय तिवारी, आनंद कुमार, अश्विनी तिवारी, अमित मिश्रा, विकास शर्मा, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, शंकर रेड्डी, सोनू ठाकुर, आलोक वाजपेयी, सुशील पांडेय, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, मनोज सिंह, संजय चौधरी, दीपक तिवारी, राज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

