Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो ने किया नमो युवा चौपाल का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजयुमो ने किया नमो युवा चौपाल का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजयुमो ने किया नमो युवा चौपाल का आयोजन
    भारतीय जनता युवा मोर्चा पाकुड़ के द्वारा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अनिकेत गोस्वामी के नेतृत्व में पाकुड़ के मस्तान नगर में युवा चौपाल का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,युवा नेता प्रवीण मंडल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सादेकुल आलम,पूर्व मंडल अध्यक्ष सादेकुल शेख,पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव लाल्टू भौमिक सहित चौपाल में बड़ी संख्या में युवाओं शामिल हुए।

     

     

    पार्टी नेताओं ने युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां के विषय में बताया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के रीढ़ है।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है और अबकी बार चार सौ पार का संकल्प पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए तत्पर है।विकास की गति देने के लिए फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजयुमो को पूरी ताकत के साथ लगना है और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है।

     

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सादेकुल आलम ने कहा की लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और अब विपक्ष आम जनता को सब्जबाग दिखाना शुरू किया है।इन पांच साल में झारखंड सरकार के लोग और सांसद सिर्फ अपना अपना विकास किया है न की क्षेत्र का।वहीं देश के प्रधानमंत्री देश में विकास की रथ को लेकर अन्तोदय के मुल मंत्र के साथ सदैव आगे बढ़ रहे हैं।पिछले दस वर्षों सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर में देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है और देश में सबसे अधिक योजनाओं का लाभ हमारे अल्पसंख्यक समुदाय को हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रघानमंत्री किसान सम्मन निधि,जन धन योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना,उजाला योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि का लाभ सभी को मिला है।

     

     

    केंद्र की भाजपा सरकार ने इसमें कोई भेदभाव नहीं किया है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लाभार्थी अगर कोई है वह अल्पसंख्यक समाज है।इसलिए विपक्ष की बातों में ना आकर एकजुट होकर हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी समर्थन करने की आवश्यकता है।
    आज के युवा चौपाल में तन्मय मंडल,जितेंद्र गुप्ता,मुस्ताक खान,इरफान खान,विपुल दास, हसन शेख,पप्पू रविदास,मुख्तार शेख,चन्द्रशेखर प्रसाद,पप्पू शेख,जयंत दास,कलिमुद्दीन शेख,मुरारी हाजरा,लाला खान,मनोज पोद्दार,वापी शेख,विकास मंडल,शमशाद अंसारी,संजीव कुमार,सुकरुद्दीन मिंया,राजु सिंह,मैना खान,इकबाल अंसारी इत्यादि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सहित अन्य सभी कर्मी जो किसी कारणवश प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके; उनके लिए 09 मार्च 2024 को आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
    Next Article बहरागोड़ा में महुलडांगरी शिव मंदिरों पर उमड़ी भक्तों का भीड़

    Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष से सिंथिया मैककैफ़्री यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय कक्ष में भेंटवार्ता किया

    May 16, 2025

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधानसभा अध्यक्ष से सिंथिया मैककैफ़्री यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय कक्ष में भेंटवार्ता किया

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.