Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की कार्रवाई न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है: सुखैर भगत
    Breaking News झारखंड

    भाजपा की कार्रवाई न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है: सुखैर भगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा की कार्रवाई न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है: सुखैर भगत

    लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा संसद परिसर में दुर्व्यवहार करने और इसके पश्चात विपक्षी नेताओं के खिलाफ झुठा एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से चलकर शहर के पावरगंज चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

     

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में उनकी आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हमारा विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। यह टिप्पणियां हमारे संविधान निर्माता की अद्वितीय विरासत का अपमान करती है और उन करोड़ों लोगों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाती है जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समानता, न्याय और सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतीक के रूप में मानते हैं।

     

    गुरुवार को संसद में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के साथ-साथ अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करके नई नीचता पर उतर आए हैं । हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई। यह अपमानजनक कृत्य डॉ आंबेडकर के बारे अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणी से ध्यान हटाने और असहमति की आवाजों को दबाने का एक जबरदस्त प्रयास है।

     

     

    भाजपा की कार्रवाई न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। इन बातों को हम सभी एकजुटता और ताकत के साथ जवाब देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित
    Next Article एनटीटीएफ स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में क्रिसमस समारोह आयोजित

    Related Posts

    जमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी

    March 17, 2026

    धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल!

    March 17, 2026

    मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी

    धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल!

    मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

    जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर कानून संशोधन के खिलाफ विरोध, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

    बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति

    अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.