किसानों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता अपने आवासीय परिसर में बैठेंगे धरने पर
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड के 13 लाख 88 हजार से ऊपर किसानों को 2 हजार करके कुल 2 सौ 86 करोड़ की राशि झारखंड के किसानों को दी है, इससे किसान बीज एवं धान खरीद सकेंगे और मई- जून महीना के लिए गरीबों को अन्न कल्याण योजना के अंतर्गत देने अन्नका काम किए हैं लेकिन झारखंड की सरकार जिसने सत्ता में आने से पहले किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे| झारखंड के मुख्यमंत्री नवंबर 2020 में बोलते हैं कि किसानों का धान खरीदेंगे ,दिसंबर में झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बोलते हैं कि धान गीला है नहीं खरीदेंगे ,जैसे तैसे पूरे झारखंड प्रदेश में लगभग 45 प्रतिशत ही धान खरीदा गया है| लेकिन वह भी समर्थन मूल्य से कम दर पर अभी भी बहुत सा धान किसानों के यहां रखा हुआ है जिसे सरकार नहीं खरीद रही है और वह धन किसान बिचौलिया के हाथ में बेचने के लिए मजबूर है|जो धान सरकार खरीदी है उसका भी भुगतान किसानों को नहीं की है |अभी खेती का समय आने वाला है किसानों के पास धान- बीज के लिए पैसा नहीं है ,इसलिए झारखंड सरकार किसानों के पास जितना धान बचा हुआ है उसको समर्थन मूल्य के दर से तुरंत खरीदे एवं सभी बकाया राशि का भुगतान करें |अभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना काफी तेज से पाव पसार रही है| किसान पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे है और आने वाले समय में धान के बीज की खरीदारी कैसे कर पाएंगे |जिसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी और किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय दीपक प्रकाश जी के निर्देशानुसार जामतारा जिला के कार्यकर्ता अपने आवासीय परिसर में दिनांक 18 मई 2021को पूर्वाह्न 11:00बजे से लेकर अपराह 1:00 बजे तक किसानो के समर्थन में एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे|