Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
    Breaking News झारखंड

    भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा जिला इकाई पाकुड़ ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आज भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया।
    बैठक में हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के जिला संयोजक हिसाबी राय,सह संयोजक कामेश्वर दास सहित पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्राहित प्रसाद साह मीरा प्रवीण सिंह सम्पा साहा मिस्त्री सोरेन डेनियल किस्कु सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मंडल के संयोजक, सह संयोजक मौजूद थे।

     

    बैठक में तय किया गया कि तीनों विधानसभा में विधानसभा स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा के रूप में बाइक रैली निकाली जाएगी।जिसमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा 11 अगस्त,महेशपुर विधानसभा 12 अगस्त एवं पाकुड़ विधानसभा में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी साथ ही तय किया गया कि महिला मोर्चा के द्वारा 11 अगस्त को जिले में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।इन सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सभी मंडलों में 9 अगस्त को मंडल सह बैठक आयोजित किया जाएगा।

     

    प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर झारखंड प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे अपराध एवं अत्याचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा 10 अगस्त को जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर महिला मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तदोपरांत मौन प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

     

    कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने किया तथा कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह अरुण चौधरी सदानंद रजवाड़ मनोरंजन सरकार कैलाश सिंह मौजेश टुडु साधन ठाकुर कालिदास मुर्मू नोरेन साहा राजदीप कर्मकार रूपाली सरदार पार्वती देवी पिंकी मंडल सुमित्रा मरांडी नियति साहा देवीधन टुडू साहेब हांसदा शिवचरण मालतो रूपेश भगत सोहन मंडल मोहन मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया
    Next Article चुनाव की जल्दबाजी में महिलाओं की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: डॉ कविता परमार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.