Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक
    Breaking News झारखंड दुमका

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    राष्ट्र संवाद सं

    समाहरणालय सभागार में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
    आगामी 11 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होना है। बैठक में उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, विद्युत विभाग, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि इस वर्ष लगने वाले श्रावणी मेला में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलार्पण करने बासुकिनाथ धाम पहुंचते है, कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जलार्पण करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
    उपायुक्त ने बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवासन, पेयजल, शौचालय एवं कांवरिया रुटलाइन में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करें। श्रावणी मेला के दौरान विशेष जगहों को चिह्नित कर अग्निशमन यंत्र लगाए। बासुकीनाथ धाम में वाहनों की पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए। सड़कों के किनारे साइनेज लगाया जाए। कहा कि शिवगंगा की सफाई बेहतर ढंग से की जाए। सावन माह में जलार्पण के लिए आयें श्रद्धालु सुखद अनुभूति के साथ अपने घर लौटें। इसके लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि रूटलाइन की बैरिकेडिंग का कार्य मजबूती के साथ की जाय। बैरिकेडिंग करने वाले सभी महत्वपूर्ण स्थलों को चिह्नित कर लिया जाय। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि जलार्पण काउंटर के माध्यम से भी पूरे मेला अवधि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलार्पण करते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए जलार्पण काउंटर को बेहतर ढंग से बनाया जाय। श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करायें। किसी भी हाल में सड़क पर दुकानें नहीं लगेंगी। सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य विभाग के विभागाध्यक्ष व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स
    Next Article सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.