Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के उस बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी पैदा हो सकते हैं।

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह एक गंभीर मुद्दा है। जब हम पड़ोसी देशों में ऐसे हालत देख रहे है, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चाहती है कि भारत में भी ऐसी ही स्थिति हो।’’

     

     

    दरअसल एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मंगलवार रात कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा था कि ‘‘ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे’’, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है।

    भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी खुर्शीद की निंदा करते हुए उनकी टिप्पणी को ‘अराजकतावादी’ करार दिया।

    रूडी ने कहा,‘‘ वह सीडब्ल्यूसी के सदस्य भी हैं। यह अराजकतावादी बयान है और मुझे लगता है कि ये एक प्रकार का राजद्रोह है। कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस प्रकार के अराजकतावादी बयानबाजी का सहारा ले रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

    खुर्शीद के बयान पर पात्रा ने पूछा कि क्या यह कांग्रेस की तरफ से चेतावनी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने भी इसी तरह की टिप्पणी की है कि बांग्लादेश की तरह भारत में भी विरोध प्रदर्शन और आगजनी होगी।

     

     

     

    पात्रा ने कहा, ‘‘ सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस की तरफ से ये चेतावनी दी है। पुस्तक विमोचन समारोह में शशि थरूर सहित अन्य नेता भी मौजूद थे और एक तरह से उन्होंने जो कहा उसका समर्थन किया।’’

    पात्रा ने प्रश्न किया,‘‘कांग्रेस पार्टी की सोच क्या है? राहुल गांधी कहते थे कि इस देश में आगजनी होगी, दंगे होंगे, प्रधानमंत्री पर हमले होंगे, वह ऐसा क्यों कह रहे थे।’’

     

     

     

    उन्होंने विदेश यात्राओं के दौरान गांधी की ‘भारत विरोधी’ टिप्पणियों पर भी सवाल उठाया।

    पात्रा ने कहा,‘‘ क्या देश की मुख्य विपक्षी पार्टी भारत में भी यही चाहती है? वे चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं इसलिए वे इस तरह की अराजकता को बढ़ावा देकर अपनी हताशा निकाल रहे हैं और देश को विनाश की ओर धकेल रहे हैं। कांग्रेस की यह साजिश जनता के सामने उजागर हो चुकी है।’’

    बांग्लादेश विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के खिलाफ कई हफ्तों से जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच, पिछले 15 साल से सत्ता में रहीं शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के कारण अभूतपूर्व राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनेश का अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण, उम्मीद है कि देश की बेटी को न्याय मिलेगा: राहुल
    Next Article भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.