Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव की जल्दबाजी में महिलाओं की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: डॉ कविता परमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चुनाव की जल्दबाजी में महिलाओं की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: डॉ कविता परमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चुनाव की जल्दबाजी में महिलाओं की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: डॉ कविता परमार

    बागबेड़ा- कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन में आ रही गड़बड़ी के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने चुनाव को देखते हुए हड़बड़ी में बिना तैयारी के योजना कि घोषणा कर दी है । जिसके तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹1000 रुपया प्रति माह दिया जाना है ।

     

    3 अगस्त से योजना कि शुरुवात कि गई थी लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में पहले दिन से ही तकनीकी खामियाँ देखने को मिल रही है । महिलाएं दूर- दराज से बारिश के दिन में पैदल केंद्र तक आशा के साथ आती है लेकिन उनसे यह शिकायत सुनने को मिल रही है कि एक केंद्र पर मुश्किल से 10 से 20 फॉर्म ही भरे गए हैं। सभी महिलाएं अपना काम छोड़कर केंद्र पर सुबह से ही लाइन में लगती है लेकिन निराशा के साथ वापस चली जाती है क्यूंकी सर्वर फेल होने के कारण महिलाओं से फॉर्म जमा नहीं लिया जा रहा है ।

     

     

    जिला पार्षद कविता परमार ने कहा कि पहले फॉर्म की उपलब्धता केंद्रों पर बहुत ही कम थी । फिर सर्वर की समस्या के कारण फॉर्म अपलोड ही नहीं हो पाया और अब जेरोक्स कॉपी के माध्यम से फॉर्म जमा किया जा रहा है । अब एक नई समस्या से महिलाओं को जूझना पड़ रहा है क्यूंकी अब बिना रिसीविंग दिए हुए महिलाओं को भेज दिया जा रहा जिससे बड़े पैमाने पर महिलाओं में असंतोष और सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

     

     

    आज जिला पार्षद कविता परमार विभिन्न केंद्रों पर जायजा लेने पहुंची तो महिलाओं ने उनसे अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । कई केंद्रों पर खामियाँ देखने के बाद उन्होंने महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए अवस्यक कदम उठाने कि बात कही ।
    उन्होनें झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि वह इस योजना को तय तिथि सीमा में ना रखे बल्कि नियमित प्रक्रिया के तहत जारी रखे । जो विसंगतिया फॉर्म जमा करने और योजना के क्रियान्वित होने में आ रही है उन सब बिंदुओं को गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखकर सही कार्ययोजना बनाकर योजना को क्रियान्वित किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
    Next Article आयुष्मान आरोग्य मंदिर रूहीडीह का दो सदस्यीय राष्ट्रीय टीम ने किया आकलन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.