Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान
    Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान

     

    बहरागोड़ा : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि झारखंड में यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगली सरकार बनाती है तो राज्य में सरकारी क्षेत्र में खाली पड़े 2.87 लाख से अधिक पदों को भरा जाएगा।

     

     

    भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने शासनकाल में नौकरियां देने में विफल रही है।

    झारखंड के पार्टी चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा, ‘‘सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। मैं वादा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हमारी सरकार पहली ही कैबिनेट मीटिंग में सभी खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी देगी।”

     

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने हर साल पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

    चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में झामुमो नीत सरकार ने भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा कराई जिसमें 15 युवकों की मौत हो गई। यह महज घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला है।’’

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार में राज्य की ‘माटी, बेटी और रोटी’ सुरक्षित नहीं हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘घुसपैठिए यहां लोगों की जमीन कब्जा रहे हैं। उन्हें राज्य से बाहर करने के बजाय हेमंत सोरेन सरकार उन्हें आमंत्रित करती है और उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ती है तथा उन्हें आधार कार्ड दिलाती है ताकि उनका वोट मिल सके। भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सत्ता में आए तो उन्हें झारखंड से बाहर कर देंगे।’’

     

     

     

    चौहान ने कहा कि एक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) भी बनाई जाएगी और अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार रेत लूटने में शामिल है।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी भाजपा छह ‘परिवर्तन यात्राएं’ निकालेगी और लोगों से संपर्क साधेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 घंटे के आनंद मार्ग के 114 वा मासिक रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्त दान 50 पौधों दान
    Next Article मंगल कालिंदी सिर्फ शिलान्यास ही करते है या कोई कार्य सम्पूर्ण भी किए है अबतक – अप्पू तिवारी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.