Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बहरागोड़ा : जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कोल्हान फतह करने के उद्देश्य को साधने के लिए भाजपा मिशन मोड पर कार्य कर रही है। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की।
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि झारखंड में यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगली सरकार बनाती है तो राज्य में सरकारी क्षेत्र में खाली पड़े 2.87 लाख से अधिक पदों को भरा जाएगा।

     

    भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने शासनकाल में नौकरियां देने में विफल रही है।

     

    झारखंड के पार्टी चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा, ‘‘सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। मैं वादा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हमारी सरकार पहली ही कैबिनेट मीटिंग में सभी खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी देगी।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने हर साल पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

    चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में झामुमो नीत सरकार ने भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा कराई जिसमें 15 युवकों की मौत हो गई। यह महज घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला है।’’

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार में राज्य की ‘माटी, बेटी और रोटी’ सुरक्षित नहीं हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘घुसपैठिए यहां लोगों की जमीन कब्जा रहे हैं। उन्हें राज्य से बाहर करने के बजाय हेमंत सोरेन सरकार उन्हें आमंत्रित करती है और उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ती है तथा उन्हें आधार कार्ड दिलाती है ताकि उनका वोट मिल सके। भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सत्ता में आए तो उन्हें झारखंड से बाहर कर देंगे।’’

    चौहान ने कहा कि एक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) भी बनाई जाएगी और अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार रेत लूटने में शामिल है।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी भाजपा छह ‘परिवर्तन यात्राएं’ निकालेगी और लोगों से संपर्क साधेगी।

     

     

    *भाजपा ने बहरागोड़ा विधानसभा से की कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, परिवर्तन सभा में गरजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भी भरी परिवर्तन की हुंकार*

    *बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के प्रति भाजपा के प्रेम और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का दिल झारखंड के लिए धड़कता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो और कांग्रेस के नेता केवल भाषणों में आदिवासियों की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता में सबसे अधिक अत्याचार उन्हीं पर किया गया है*

     

    *पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि परिवर्तन सभा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और जनता के उत्साह ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है।*

     

    *जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो* ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर कड़े शब्दों में हमला करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड की दुर्गति और भ्रष्टाचार की एक ऐतिहासिक पटकथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट और झूठ का बोलबाला है, और इसपर आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

     

    *वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी* ने परिवर्तन सभा में जनता की अभूतपूर्व भागीदारी को भाजपा की लोकप्रियता और राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक बताया।

    झारखंड में सत्ता में आने पर सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से अधिक रिक्त पद भरेगी भाजपा: चौहान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रकवि दिनकर एक दूरदर्शी सोच के धनी व्यक्ति थे, राष्ट्रकवि जनता और सत्ता दोनों के लिए ही थे: राकेश सिन्हा
    Next Article चंदन यादव ने युवक को पहुंचाई मदद

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.