Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलित के शव के साथ दुर्व्यवहार मामले में भाजपा टीम ने अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट
    Breaking News बिहार

    दलित के शव के साथ दुर्व्यवहार मामले में भाजपा टीम ने अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार :पूर्व मंत्री जनक राम ने अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट, कहा, शव पर लाठिय। दरभंगा में दलित परिवार के साथ तथा शव के साथ दुर्व्यहार मामले की जांच करने के बाद प्रदेश की 4 सदस्यीय टीम ने रविवार को अपनी जांच रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी को सौंप दी।
    जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्पष्ट है कि मरने के बाद भी यदि दलित समाज के लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा मरने के बाद दलित के शव को बेइज्जत किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मानवाधिकार आयोग और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को इस मामले को लेकर ज्ञापन देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता चौधरी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए नीतीश कुमार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।जांच दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री और भाजपा विधान पार्षद जनक राम ने कहा कि दरभंगा के कमतौल थाना के क्षेत्र के हरिहरपुर टोला मालपट्टी स्थित श्मशान घाट में पिछले दिनों दलित समुदाय के शव के साथ बेइज्जत किया गया था। शव पर लाठियां बरसाई गई, यही नहीं असामाजिक तत्वों द्वारा जो एक खास समुदाय के लोग है ने शव पर पेशाब किया।उन्होंने कहा कि जब उस क्षेत्र के मुखिया गए तब उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वहां की पुलिस भी गुंडे तबकों को साथ दे रही है , जिससे वहां दलित समाज के लोग डरे हुए हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार में दलितों पर जुल्म बढ़ गया है lइस घटना की जांच के लिए भाजपा ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था और आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी कोबिहार के पूर्व मंत्री जनक राम पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं विधायक अनिल राम ने जांच रिपोर्ट सौंप दी l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाते हैं भ्रष्टाचारी: ललन सर्राफ
    Next Article प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है भाजपा  उमेश सिंह कुशवाहा

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.