Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाते हैं भ्रष्टाचारी: ललन सर्राफ
    Breaking News बिहार

    भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाते हैं भ्रष्टाचारी: ललन सर्राफ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 30, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वंचितों को विकास की मुख्यधारा में लाए नीतीश कुमार: रत्नेश सदा

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार : मधेपुरा मेयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रमय शामिल हुए मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के पदाधिकारी।ललन सर्राफ के नेतृत्व में मधेपुरा के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान”य शामिल हुए जदयू के सैकड़ों पदाधिकारी।मधेपुरा के जीवन सदन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री ललन सर्राफ, विधानपार्षद व जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, विधायक निरंजन मेहता, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, समाजसेवी-साहित्यकार डाॅ0 भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी ई. शुभानंद मुकेश, प्रदेश महासचिव श्री निखिल मंडल, प्रो. बिजेन्द्र नारायण यादव, गुडडी देवी, अखिलेश यादव, भगवान चैधरी, प्रदेश सचिव युगल किशोर अग्रवाल, महेन्द्र पटेल, रामकृष्ण मंडल, किशोर सिंह, मधेपुरा जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, वरिष्ठ नेता मनीष सर्राफ, श्री नरेश पासवान, युगल पटेल, डाॅ0 धर्मेन्द्र राम, ललिता देवी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य आनंदी महतो, सहरसा जिला जदयू अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के श्री अशोक चैधरी, कैलाश साह, अमित कुमार, श्री पवन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, उमा मोदी, चन्द्रभूषण झा, विजयकांत, कुणाल गौरव, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रो. मनोज भटनागर, डाॅ0 शिखा सिंह, हरिमोहन विश्वास, अशोक सिन्हा, अभय कुमार मिश्र, पप्पू जायसवाल, प्रो. रूपा कुमारी, अविनाश खां सहित प्रदेश एवं प्रमंडल के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन का दायित्व डॉ. अमरदीप ने निभाया। वहीं, कार्यक्रम का संयोजन श्री अशोक चैधरी एवं प्रो. मनोज भटनागर ने किया।इस मौके पर विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को बदहाली के 9 साल देने वाले गुनाहगार हैं। वादे के मुताबिक इस सरकार को 9 साल में 18 करोड़ नौकरी देनी थी, जबकि नौकरी मिली मात्र 7 लाख लोगों को। इस दौरान न तो गरीबों को पक्के मकान मिले, न किसानों का एमएसपी बढ़ा और न गंगा की सफाई हुई। इन 9 वर्षों में देश को आर्थिक मजबूती मिलने की जगह इसका विदेशी कर्ज बढ़ा। किसी भी कीमत पर सरकार में बने रहना ही भाजपा की प्राथमिकता है। भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर सारे भ्रष्टाचारी बेदाग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार सच्चे अर्थों में युगपुरुष हैं, जिन्होंने न केवल बिहार को उसका पुराना गौरव लौटाया, बल्कि आज अपने व्यक्तित्व और विजन की बदौलत विपक्षी एकता की धुरी भी हैं। हम सभी को एकजुट होकर उनके भाजपा-मुक्त भारत का संकल्प पूरा करना है।विधानपार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपावालों का राष्ट्रवाद हो, हिंदुत्व हो, उनकी डिग्री हो या उनका छप्पन इंच का सीना हो: सब फर्जी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घोषणापत्र जारी करते हैं, लेकिन उनकी कोई घोषणा पूरी नहीं होती। दूसरी ओर हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ‘निश्चय’ करते हैं और उसे पूरा करते हैं। केन्द्र की मोदी सरकार की एकमात्र चिन्ता अपने साम्प्रदायिक एजेंडे को लागू करना और अपने चहेते उद्योगपतियों की तिजोरी भरना है। ये सरकार मणिपुर की बेटियों की चीत्कार तक नहीं सुन रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहीं राम के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कहीं हनुमान के नाम पर। आज हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है। दुनिया में सबसे अधिक बार इंटरनेट की सेवा बाधित करने का काम मोदी सरकार के पिछले 9 वर्षों में हुआ है और ऐसा सामाजिक और धार्मिक उन्माद के कारण हुआ है। सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वंचितों को विकास की मुख्यधारा में लेकर आए। उनके नेतृत्व में बिहार आज बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल समाज में विभेद पैदा करती है। उसके पास विकास का कोई विजन नहीं।बिहारीगंज विधायक श्री निरंजन मेहता ने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से महापरिवर्तन का शंखनाद होगा। उन्हें आज पूरा देश बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ देख रहा है। उनके नेतृत्व में हम बिहार में लोकसभा की 40 की 40 सीटें जीतेंगे।जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप ने कहा कि बिहार ने वैशाली के रूप में संसार को पहला लोकतंत्र दिया, यहीं से बापू के सत्याग्रह की शुरुआत हुई, जेपी की सम्पूर्ण क्रांति ने यहीं आकार लिया और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब यहीं से भाजपा-मुक्त भारत का अभियान परवान चढ़ेगा।जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने कहा कि हमें हर हाट, हर बाजार तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश पहुँचाना है और व्यवसायी साथियों को एकजुट करना है।ध्यातव्य है कि आज ही ललन सर्राफ के नेतृत्व में मधेपुरा के मुख्य बाजार में ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ भी चलाया गया। इस अभियान में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दूकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन
    Next Article दलित के शव के साथ दुर्व्यवहार मामले में भाजपा टीम ने अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.