Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सीतारामडेरा मंडल कार्यसमिति में रघुवर दास ने लिया भाग, हेमंत सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
    Breaking News Headlines झारखंड

    भाजपा सीतारामडेरा मंडल कार्यसमिति में रघुवर दास ने लिया भाग, हेमंत सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा सीतारामडेरा मंडल कार्यसमिति में रघुवर दास ने लिया भाग, हेमंत सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

    ■ डेढ़ वर्षों में राज्य सरकार की उपलब्धि शून्य, हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है हेमंत सरकार: रघुवर दास।

    जमशेदपुर। भाजपा सीतारामडेरा मंडल की कार्यसमिति बैठक गुरुवार को भालुभाषा स्थित आशीष किशोर संघ में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत मंडल मे निवास करने वाले पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बूथों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक का विधिवत शुभारंभ पूर्व सीएम रघुवर दास, राजन सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अचिन्तम गुप्ता, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, पवन अग्रवाल, रामनगीना यादव, संतोष साहू व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।
    बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को तथा राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने संगठन मजबूती और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जहां एक कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से लेकर राज्य का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तक के सफर में सीतारामडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का कार्य कर रही है। सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर पूरी केबिनेट केवल बयान देने को सफलता का पैमाना मान रहे हैं। झारखंड में विकास योजनाओं पर ग्रहण लग गया है। प्रदेश में गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था, बढ़ते महिला अपराध, बिजली की चरमराई स्थिति, नक्सलवाद जैसी समस्या सरकार की विफ़लता को इंगित करता है। महागठबंधन सरकार के बड़े वादे केवल अख़बार की सुर्खियों तक सीमित रह गए। श्री दास ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और खनिज संपदाओं की खुली लूट मची हुई है। शराब माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। शहर में धरल्ले से ब्राउन शुगर का व्यापार फलफूल रहा है जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता पर फर्जी मुकदमे किये जा रहे हैं। प्रदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में हेमंत सरकार ने दलितों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं के प्रति विरोधी रवैया अपनाया हुआ है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राज्य सरकार की विफ़लता और वादाखिलाफी को मुखर होकर जनता के बीच ले जाएं।

    इस दौरान रमेश नाग, कन्हैया यादव, मिथिलेश साहू, प्रभा देवी, देवासी सरकार, टुनटुन सिंह, संतु बनर्जी, नागेश प्रसाद, दिलीप पासवान, राकेश मुखी, लोहा यादव, रंजीत सिंह, प्रकाश ठाकुर, नंदलाल पातर, धनराज गुप्ता, नारायण पोद्दार, नागेंद्र राय,आर अंजली, उमेश साहू, संजना साहू, विकास दास, विकास बावरी, कमाल सरवर, पवन सोलंकी, संतोष सेठ, लखन कुजुर समेत सभी बूथों के अध्यक्ष व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगामी 28 जुलाई को राँची में पेट्रोल डीजल, गैस, खाद्य पदार्थ के मुल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन ,पैदल मार्च : विजय खान
    Next Article बिजली के करेंट लगने से 16 वर्षिय बालक की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.