भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।
◆कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही अंत्योदय का सपना पूर्ण होगा- संजय निर्मल
◆अनुसूचित जाति समाज के हक और अधिकार की लड़ाई पार्टी सड़क से सदन तक लड़ रही है- अमर बाउरी
भारतीय जनता पार्टी की मजबूती उनके कार्यकर्ताओं से है। कार्यकर्ता तभी मजबूत बनते हैं जब वे संपर्क और संवाद में बेहतर हो। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने बुधवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि एक निश्चित समय पर किसी भी कार्य को पूर्ण करना महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में कार्यकर्ता केंद्र, प्रदेश एवं जिला द्वारा दिए गए कार्यों को ससमय पूर्ण करें तभी पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करने में सफल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार पूर्व सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर यह साबित कर रही है कि उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरना है। ऐसे में विपक्ष के रूप में हमारा दायित्व होता है कि सरकार के उन खामियों को आम जनता के बीच ले जाया जाए, तभी लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति और मजबूत होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के सभी व्यक्तियों के हक और अधिकार को लेकर कई लड़ाइयां सड़क से लेकर सदन तक कर रही है। मौके पर उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय मंत्री श्री जीतू चरण राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बेहतर कार्य के मामले में आज पूरे देश में प्रथम श्रेणी में आता है हमें इसे बरकरार रखना है और अपने दायित्व का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करना है
भारतीय जनता पार्टी कि जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम करती है। यह भाजपा में ही संभव है कि राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी प्रदेश जिला मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास करते है। बाकी दल में यह संभव नही है। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नही है। इसलिए पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने पिछले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शहर से 40 किलोमीटर दूर कमलपुर मंडल के एक पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विधुत वरण महतो की उपस्थिति में अनुसूचित समाज की बस्ती में चौपाल लगा कर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अजित कालिंदी ने कहा कि मोर्चा के नेतृत्व में कई सफल कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से किया जा रहा है। केंद्र, प्रदेश और जिला के द्वारा दिये गए सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती, राखदान शिविर, डीसी के समक्ष जाती प्रमाण पत्र के लिए प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के सभी कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
बैठक के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री संजय निर्मल, राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्य्क्ष सह चंदनकियारी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।