जामताड़ा जिले के गोराईनाला मंडल भाजपा द्वारा बाघगड़ा,पंचायत बडजोड़ा में आयोजित जैविक खेती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन का लाइव प्रसारण किसानों एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा अध्यक्ष जिला सोमनाथ सिंह ने सुना कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष (कार्यक्रम प्रभारी) रंजीत प्रसाद यादव द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आयोजित की गई थी विषय पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने बताया कि कृषि भारतीयों के लिए जीविका का मुख्य साधन है कृषि लाभकारी हो उपज गुणवत्ता पूर्ण हो इसके लिए केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है सिंह के अनुसार जैविक खेती लाभप्रद सिद्ध हो रहा है जिस पर बल दिया जा रहा है सिंह ने कहा एक सर्वे के अनुसार कम लागत में अधिक उपज के लिए एकमात्र साधन जैविक कृषि है ,किसान भाइयों को गोबर का उपयोग खेतों में अधिक से अधिक करने पर बल देते हुए सिंह ने कहा कि इससे मिट्टी को अधिक पोषण मिलता है जिससे फसल भी अच्छी एवं उपज पर अधिक मूल्य भी मिलता है सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बीश मुक्त खेती पर बल देने के लिए आभार प्रकट किया सिंह ने वर्तमान झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों एवं कृषि क्षेत्र में उपेक्षा करने का आरोप लगाया सिंह ने कहा झारखंड के किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिलने से झारखंड के किसान परेशान है सिंह ने झारखंड सरकार से झारखंड के किसानों से उनके उपज को सही मूल्य देकर खरीदने का मांग किया कार्यक्रम में मोतीलाल टूडू , रंजीत महतो ,रामू पंडित, रवि महतो ,निरंजन महतो ,भागीरथ मिर्धा ,सुनील मिर्धा, उज्जवल मिर्धा, छोटन महतो ,मनोज महतो, लालचंद महतो, राजेश महतो, भोलानाथ पंडित,सहित भारी संख्या में स्थानीय किसान मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l
जैविक खेती पर पीएम का लाइव प्रसारण भाजपा अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना
Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
Next Article जैविक खेती से किसानों की आय दुगुनी होगी: विकास भारती